
बलिया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार को टैगोर नगर स्थित अपने आवास पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर लोगों की बात गंभीरता से सुनी और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

पूर्व मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर संवाद कर समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आवास पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उपेंद्र तिवारी ने सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और आमजन की सुविधा के लिए वे हमेशा उपलब्ध हैं।

