You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बेलियाघाटा कुश्ती संघ ने किया पूर्व मंत्री नारद राय का ऐतिहासिक स्वागत

width="500"

पूर्व मंत्री का कोलकाता दौरा
सियालदह एक्सप्रेस से अपने साथियों के साथ कोलकाता पहुंचे पूर्व मंत्री नारद राय
रोशन जायसवाल,
बलिया।
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता नारद राय मंगलवार की सुबह अपने साथियों के साथ पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे। सियालदह रेलवे स्टेशन पर बेलियाघाट कुश्ती संघ ने रेलवे प्लेटफार्म पर ही पूर्व मंत्री नारद राय का ऐतिहासिक स्वागत किया। पूरा रेलवे स्टेशन नारद राय जिन्दाबाद के नारे से गूंज उठा। स्वागत करने वालों ने पूर्व मंत्री नारद राय और उनके सहयोगियों को फूल मालाओं से लाद दिया।


सियालदह एक्सप्रेस अपने आखिरी पड़ाव सियालदह रेलवे स्टेशन पर सुबह के दो बजे पहुंची। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सैकड़ों की संख्या में स्वागत करने वाले सैकड़ों लोग मौजूद थे। ट्रेन से उतरते समय ही पूर्व मंत्री नारद राय को फूल मालाओं से लाद दिया। दर्जनों लोगों ने बुके भेंट किया। भाजपा जिन्दाबाद नारद राय जिन्दाबाद के नारे से पूरा रेलवे स्टेशन गूंज उठा। रेलवे स्टेशन से पूर्व मंत्री नारद राय का काफिला रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह पहुंचा। कोलकाता में पूर्व मंत्री नारद राय का दौरा धार्मिक और राजनीतिक है।

पूर्व मंत्री पं. बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से मुलाक़ात करेंगे। पूर्व मंत्री नारद राय के साथ वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय बबुआ, रोशन जायसवाल सहित दर्जन भर वरिष्ठ लोग शामिल हैं। पूर्व मंत्री नारद राय का स्वागत करने वालों में रामबाबू यादव, मंजीत पाठक, विनिश कुमार, बिट्टू राय, विराट, डेविड, विकास, अशोक और संदीप आदि शामिल रहे। स्वागत करने वाले बेलियाघाट कुश्ती संघ के बैनर तले सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *