You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नहीं रहे नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष व लोकतंत्र सेनानी हरेराम चौधरी

width="500"

बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय हरेराम चौधरी के निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे जनपद की सामाजिक एवं राजनीतिक क्षति बताया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरे राम चौधरी से मेरा संबंध विद्यार्थी जीवन से ही था। आपातकाल के दौरान हम दोनों एक साथ जेल में भी रहे। हमारी राजनीतिक विचारधाराएं भले ही अलग थीं, लेकिन हमारे पारिवारिक एवं आत्मीय संबंध सदैव अपनेपन से भरे रहे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि हरे राम चौधरी एक कुशल राजनीतिज्ञ, सरल व्यक्तित्व के धनी एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले जननेता थे। संबंधों को निभाने की उनकी शैली सदैव अनुकरणीय रहेगी। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि स्वर्गीय हरे राम चौधरी से मेरे परिवार का संबंध पीढ़ियों पुराना था। एक ही क्षेत्र का होने के कारण बचपन से ही उन्हें निकट से जानने और उनके स्नेह का अवसर मिला। उनका व्यवहार अत्यंत मधुर, सरल एवं आत्मीय था। उनका निधन मेरे लिए भी व्यक्तिगत दुःख का विषय है। पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि स्व. हरे राम चौधरी शतप्रतिशत राजनीतिक व्यक्ति थे समाज के सभी वर्गों से स्नेह रखते थे।


शोक व्यक्त करने वालों में डॉ. विश्राम यादव, बीरबल राम, मदन राय, जितेंद्र यादव, शैलेश सिंह आदि शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *