You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : काजीपुरा में जलजमाव की समस्या, नाला सफाई न होने से नागरिकों में रोष

width="500"

बलिया। नगर पालिका क्षेत्र बलिया के वार्ड नंबर-3 काजीपुरा के जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक नाला सफाई का कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बारिश से पहले नालों की सफाई कराई जाती थी, जिससे जलभराव की समस्या कुछ हद तक नियंत्रित रहती थी, लेकिन इस बार बारिश के मौसम से पहले अब तक सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड का यह क्षेत्र पहले से ही जलजमाव की समस्या से प्रभावित रहता है। समय रहते नालों की सफाई नहीं होने पर बारिश के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नागरिकों ने प्रशासन व जनप्रतिनधियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए मांग की है कि अतिशीघ्र वार्ड नंबर-3 काजीपुरा में नाला सफाई का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि आम जनता को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *