You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : वैश्य समाज की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी : सत्य नारायण गुप्ता

श्री बलभद्र पूजन समारोह एवं स्वजातीय सम्मेलन में समाज की एकता, शिक्षा और हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर


रोशन जायसवाल,
बलिया।
गंगा बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को श्री बलभद्र पूजन समारोह एवं स्वजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रसड़ा नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज वैश्य समाज देश के हर क्षेत्र में अपनी सफलता दर्ज करा रहा है। उन्होंने समाज की उपलब्धियों और एकजुटता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।


पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्य नारायण गुप्ता ने कहा कि देश में वैश्य समाज की आबादी करीब 17 प्रतिशत बताई जाती है। इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद यदि समाज बिखरा रहेगा तो सामूहिक ताकत कमजोर रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के भीतर बेटी-रोटी के रिश्तों को मजबूत करने के साथ सामाजिक रूप से प्रभावशाली लोगों को समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।


उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को लेकर भी समाज को गंभीरता से विचार करना होगा। परिवार में तीन बेटे हों तो एक को व्यापार, दूसरे को अधिकारी और तीसरे को समाजसेवा या राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि समाज की शिक्षा, व्यापार, प्रशासन, सामाजिक सेवा और राजनीति समेत हर क्षेत्र में भागीदारी मजबूत हो। सत्य नारायण गुप्ता ने कहा कि इसकी शुरुआत समाज की एकता से होगी। आपसी मतभेद और अहंकार को किनारे रखकर समाजहित को प्राथमिकता देनी होगी। व्यक्ति से बड़ा समाज और समाज से बड़ा उसका भविष्य है। उन्होंने सभी से आपसी भेदभाव और अहंकार छोड़कर एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि देवरिया पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता क्षितिज जायसवाल, पूर्व नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता जीबी जायसवाल, संजीव कुमार डंपू, आलोक जायसवाल, सर्वदमन जायसवाल, प्रो. मनोज जायसवाल,

प्रीति जायसवाल, श्रीप्रकाश गुप्त, रोशन जायसवाल और राजाराम जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन पीजी सर ने किया, जबकि अध्यक्षता अजय कुमार ने की। अंत में महासभा के अध्यक्ष विजय बहादुर गुप्त ने सभी के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में होनहारों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान समाज के होनहार लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

डॉ. वीरेंद्र गुप्ता और डॉ. कंचन जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से युवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

बच्चियों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम
बलिया। कार्यक्रम में समाज की बच्चियों ने एक से बढ़कर एक सांस्तृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें श्रेया जायसवाल,

परी जायसवाल, वैष्णवी, श्रेया गुप्ता, स्नेहा गुप्ता, पिंकी गुप्ता, सौम्या गुप्ता, सृष्टि जायसवाल,

अनन्या जायसवाल, आद्या जायसवाल ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं ग्रुप डांस में अन्नी गुप्ता, सान्वी कुमारी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *