You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, नकलविहीन आयोजन के लिए डीएम ने दिए कड़े निर्देश

width="500"

बलिया। जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (छम्म्ज्) परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए कुल 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


परीक्षा एक पाली में दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 480 छात्र परीक्षा देंगे। डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी का मोबाइल फोन नहीं जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए प्रत्येक केंद्र पर क्लॉक रूम बनाने के निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी अभ्यर्थियों के बैग, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वहीं जमा कराए जाएं।

साथ ही केंद्र के बाहर स्पष्ट सूचना वाला बैनर लगाया जाए, जिस पर लिखा हो कि किसी भी कर्मचारी, अधिकारी अथवा अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केवल एक प्रवेश द्वार बनाया जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएग। डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मेरी अनुमति के बिना कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरतने को कहा। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *