You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जमुना राम मेमोरियल स्कूल में पदग्रहण समारोह का आयोजन

width="500"

लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने की दिशा में विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व की शपथ
चितबड़ागांव (बलिया)।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पदग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चितबड़ागांव थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नमोनारायण पाठक, साइबर क्राइम प्रभारी रहे।


इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रो. धर्मात्मा नंद, निदेशक इंजीनियर तुषार नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, सीनियर विंग इंचार्ज अरविंद चौबे, जूनियर विंग इंचार्ज नीतू मिश्रा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन एवं समन्वय प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सीनियर विंग इंचार्ज अरविंद चौबे तथा जूनियर विंग इंचार्ज नीतू मिश्रा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।


प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा, सच्चा नेतृत्व अधिकार प्राप्त करने में नहीं, बल्कि सेवा, उत्तरदायित्व और आदर्श आचरण के माध्यम से दूसरों का विश्वास जीतने में निहित है। विद्यालय के निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने समारोह में उपस्थित सभी अभिभावकों का बहुमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। हेड बॉय इंद्रजीत सिंह एवं हेड गर्ल रिया सिंह सहित हाउस कैप्टन, हाउस वाइस कैप्टन, डिसिप्लिन हेड तथा स्पोर्ट्स कैप्टन को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा बैज एवं पदचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की चारों हाउस इकाइयों के संचालन में रेड हाउस के हाउस इंचार्ज आनंद कुमार मिश्रा, ग्रीन हाउस के हाउस इंचार्ज इरफान अंसारी, ब्लू हाउस के हाउस इंचार्ज संजीव सिंह तथा येलो हाउस के हाउस इंचार्ज आशुतोष सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा…
मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, चरित्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का प्रथम कर्तव्य अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय का नाम अपने श्रेष्ठ आचरण, परिश्रम और उपलब्धियों से गौरवान्वित करना है। विशिष्ट अतिथि नमोनारायण पाठक ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *