बैरिया (बलिया) : क्षेत्र के टोला शिवन राय में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण शिक्षक शिवनाथ सिंह के बगल में स्थित मोबाइल टावर में अचानक भीषण आग लग गई। टावर पर एयरटेल और वोडाफोन की नेटवर्क सेवा से संबंधित उपकरण लगे हुए हैं। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी।
बताया गया कि टावर में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उपकरणों से धुआं निकलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया। आग से हुए नुकसान का आकलन संबंधित तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। टावर में लगे उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने के कारण एयरटेल और वोडाफोन की मोबाइल नेटवर्क सेवाएं कुछ दिनों तक प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मीणों ने संबंधित कंपनी से जल्द से जल्द टावर की मरम्मत कराकर नेटवर्क सेवा बहाल कराने की मांग की है। घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Ballia : शॉर्ट सर्किट से मोबाइल टावर में लगी भीषण आग, एयरटेल-वोडाफोन की सेवा प्रभावित
