You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पिनैकल टेक्नो स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, गूंजा देशभक्ति का जयघोष

width="500"

बलिया। देशभक्ति और गर्व के प्रतीक 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिनैकल टेक्नो स्कूल, भृगु आश्रम में भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय का पूरा परिसर तिरंगे की आभा से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्या द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंज उठे।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक और भाषणों के माध्यम से शहीदों के बलिदान को याद किया और देश सेवा का संकल्प लिया। छोटे-छोटे बच्चों की वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के निदेशक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। पिनैकल टेक्नो स्कूल का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि ऐसे संस्कारी और देशभक्त नागरिक तैयार करना है जो राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। प्रधानाचार्या ने कहा कि आज हमारे बच्चे एक तिरंगे के नीचे एक ही सपना देखते हैं – सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *