You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : झंडा उतारते समय करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत

width="500"

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में शनिवार शाम स्वतंत्रता दिवस का झंडा उतारते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


भिखारीपुर गांव में मुख्य मार्ग के पास बांध किनारे राकेश यादव निजी लाइब्रेरी का संचालन करते थे। शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी लाइब्रेरी परिसर में झंडारोहण कार्यक्रम हुआ था। शाम को झंडा उतारने के लिए राकेश यादव गांव के ही दुर्गेश यादव के सहयोग से लोहे का पाइप निकाल रहे थे। इसी दौरान पाइप असंतुलित होकर ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार से जा टकराया।


बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण लोहे के पाइप में करंट उतर गया और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में दोनों को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। राकेश यादव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दुर्गेश यादव करंट की चपेट में आने के बाद अचेत हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राकेश यादव चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल दुर्गेश यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधायक संग्राम सिंह यादव ने राकेश यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *