
बलिया। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। चारों तरफ देशभक्ति गीतों की गूंज रही।

टाउन हाल बापू भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने झंडातोल्लन कर देश के आजादी के दीवानों को याद किया।

वहीं जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया गया।

कलेक्ट्रेट में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने झंडारोहण किया। इस दौरान डीएम ने सेनानी परिवारों को सम्मानित भी किया।

एसपी कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने झंडा फहराया और जवानों में मिष्ठान का वितरण किया।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।


जिला कोषागार कार्यालय में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने झंडातोल्लन किया।

जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी

ने तिरंगा झंडा फहराया और उपस्थित लोगों में मिष्ठान का वितरण किया।

