You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भारत की जान है तिरंगा गीत ने भरा देशभक्ति का जज्बा

width="500"

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबरागांव में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर धर्मात्मा नंद द्वारा सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंग-बिरंगे कार्यक्रमों की शुरुआत की गई जिसमें बच्चों ने आजादी के नायक भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद एवं लक्ष्मीबाई के प्रतीकात्मक रूप में अपने शब्दों को बयां किया। कार्यक्रम की शुरुआत में नंदिनी मिश्रा ने अपने मधुर आवाज में चिट्ठी आई है गाने से किया जिसने सभी को भाव विभोर कर दिया।

इसके बाद जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया तथा भारत की जान है तिरंगा गाने बच्चों को उत्साहित किये। कक्षा 11 के शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों द्वारा योग का प्रदर्शन अत्यंत सराहनी रहा। प्री प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों द्वारा फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गाने से देशभक्ति का माहौल तैयार किया। कक्षा 11 के छात्रों ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया।


कक्षा 8 के छात्राओं द्वारा पारंपरिक कजरी गीत का नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम को विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषारनंद जी ने संबोधित किया तथा देश हित में बच्चों को स्वयं योगदान देने की अपील किए तथा कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने आभार व्यक्त्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे, जूनियर कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *