
बेरुआरबारी (बलिया)। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों स्थानों पर लोगो ने झंडा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सिद्धि रंजन, बीआरसी खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह, फार्मेसी कालेज असेगा व किसान सेवा केन्द्र पर सुभासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, गाँधी महाविद्यालय मिढ्ढा के पूर्व प्रचार्य डॉ राम गणेश उपाध्याय,
ग्राम प्रधान कैथवली विजय शर्मा, शिक्षक संघ मंत्री संजय दुबे, प्रधान असेगा शांति सिंह, भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन कार्यालय पर महामंत्री बृजू साहनी, सूर्यपुरा चट्टी पर हीरालाल वर्मा, सूर्यबदन विद्यापीठ बसंतपुर प्रबंधक डॉ गजेन्द्र पाल सिंह व प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, श्री शिवमंगल सिंह इंटर कॉलेज बेरुआरबारी दुर्गेश चौरसिया ने झंडा रोहण किया।

