You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : 34 हजार फीट की ऊंचाई पर मौत से सामना, घायल होने के बावजूद कप्तान स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान

बलिया। फ्लाईदुबई की उड़ान में 34 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान के भीतर जानलेवा स्थिति पैदा होने के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मछार ने अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने स्थिति को संभाला और 174 से अधिक यात्रियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी तत्परता से एक बड़े विमान हादसे को टालने की बात कही जा रही है।

कप्तान स्मित के साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए भाजपा नेता अरुण सिंह बंटू ने कहा कि मानवता की सेवा का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि कप्तान स्मित मछार ने जिस साहस, तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों की जान बचाने का कार्य किया, वह वास्तव में प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए उठाया गया एक कदम इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान है। कप्तान स्मित मछार के बहादुरीपूर्ण एवं सराहनीय कार्य को हृदय से नमन और साधुवाद। ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ और सुरक्षित रखें तथा जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहें।

कप्तान स्मित के इस साहसिक प्रयास की चर्चा क्षेत्र में भी हो रही है। लोगों का कहना है कि विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना उनके कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदना को दर्शाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *