You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

इंडिया गठबंधन 2 से 8 अक्टूबर तक चलाएगा ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ और देश बचाओ मार्च’
बलिया।
जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के कार्यालय पर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, त्याग, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और नैतिक जवाबदेही की मिसाल पेश की। श्री पाठक ने कहा कि देश में संविधान इसलिए लागू किया गया, ताकि प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान मिल सके। लेकिन आज संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में विपक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह सत्ताधारी भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है। जयंती समारोह में दिग्विजय सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, आरिफ खान, अनुपमा सिंह, उषा सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय, राजेंद्र चौधरी, संतोष चौबे, विजय मिश्र, अशोक सिंह, विजेंद्र पांडेय ‘मुखिया’, फुलबदन तिवारी, अबुल फैज, गिरीश कांत गांधी, रमाशंकर यादव, राशिद कमाल, महाप्रसाद चौबे एवं राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ और देश बचाओ मार्च
जयंती समारोह के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर इंडिया गठबंधन की प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने घोषणा की कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ और देश बचाओ मार्च’ आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र, मताधिकार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से श्रीराम चौधरी, रामकृष्ण यादव ‘लल्लन’ आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *