You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : गांधी महाविद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

सुधीर कुमार मिश्रा,


बेरुआरबारी।
गांधी महाविद्यालय, मिड्ढा बेरुआरबारी में 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 12 मेधावी विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं स्नातकोत्तर के मेधावी विद्यार्थियों को दस-दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर सिंह पीजी कालेज के प्रो. अजय बिहारी पाठक ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध ऐसा जनआंदोलन खड़ा किया, जिसने पूरे देश को एकजुट कर दिया।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभिषेक सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा भी लेनी चाहिए। अध्यक्षता रामगणेश उपाध्याय व संचालन शिवम पांडेय ने किया। इस अवसर परप्रबंधक श्री राम शुक्ल, प्राध्यापक परशुराम प्रसाद, अमरेश यादव, प्रिया सिंह, सिया गुप्ता, भुनेश्वर सिंह, बीर बहादुर सिंह, सुधीर शुक्ल, पीयूष शुक्ला, सुनील दुबे, सुधीर मिश्रा, नारायण शुक्ल, प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *