You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से 42 वर्षीय युवक की मौत

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में महंथ बाबा के मठिया के निकट शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर गांव मे कोहराम मच गया। सैकड़ों लोग छटना स्थल पर जुट गये। सूचना पर शनिवार को पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक सत्यनारायण गोड़ 42 वर्ष निवासी मधुबनी के 6 बच्चे हैं, और पत्नी है।

घर में सत्यनारायण अकेले कमाऊ सदस्य थे।जिनके मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी रेनू देवी ने बताया कि मेरे पति घर के पास ही जर्जर कुएं पर रात को गर्मी के कारण बैठे हुए थे, की झपकी आने से अचानक कुएं में गिर गए। सुबह उनका शव कुएं में उतराया देख हम लोगों को दुर्घटना के विषय में जानकारी हुई। उनके कुछ कपड़े कुएं के पास पड़े हुए थे। इस दुर्घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के कहने पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज किया है।प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर सुमित कुमार सिंह को भेजा गया था। उन्होने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संदर्भ में आगे की कार्रवाई होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *