You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, तत्काल दिलाई ट्राई साइकिल

बलिया। जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी ने दिव्यांग रविंद्र राम पुत्र स्वर्गीय सरल राम, निवासी ग्राम भीखमपुर, थाना फेफना को तत्काल ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई।


दिव्यांग रविंद्र राम ने जनसुनवाई के दौरान आवागमन में हो रही परेशानी तथा आवास की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया था। जिलाधिकारी ने उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई, जिससे उन्हें आने-जाने में सहूलियत मिल सके। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रविंद्र राम को आवास का लाभ दिलाने के लिए खंड विकास अधिकारी, गड़वार को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की इस त्वरित पहल से फरियादी को तत्काल राहत मिली।

प्रशासन की इस संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन की तत्परता भी इस मामले से स्पष्ट हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *