
बैरिया (बलिया) राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बिहार के छपरा शहर से 4 किलोमीटर पश्चिम इनई गांव के पास प्रभु नाथ सिंह महाविद्यालय के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बने अवैध गति अरोधक पर तेज रफ्तार पिकअप बुधवार की तड़के सुबह उछल गयी। पिकअप पर सवार 10 लोग सड़क पर जा गिरे।पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने सभी लोगो को कुचल दिया। चार की मौके पर मौत हो गयी। 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चिख पुकार मच गई। लोग इसकी सूचना पुलिस को दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी से छपरा आई बारात में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आर्केस्ट्रा संचालक पिकअप पर सवार होकर बलिया लौट रहे थे, की इनई गांव के पास यह दुर्घटना हो गई। जिन चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। उसमें अवधेश ग्वाल हरदोई, राहुल कुमार बलिया, सोनी देवी हरदोई,प्रिति उन्नाव शामिल है। घायलों में दिलीप कुमार लक्ष्मणपुर बलिया, शिवम यादव हरदोई, श्यामवीर मदसूआ जनपद एटा, संगीता देवी एटा, मनोज कुमार बगंरा मऊ उन्नाव, प्रीति देवी चौधो हरदोई सहित कुल छः लोग शामिल हैं।जिनका इलाज छपरा के सदर अस्पताल में हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय दुर्घटना हुई मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस घटना के लगभग 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची। उस समय चारों तरफ लोग खून से लथपथ होकर सड़क पर छटपटा रहे थे। चार लोगों की लाशें पड़ी हुई थी। जिनमें तीन का सर धड़ से अलग था। इस संदर्भ में सारण के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सभी घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

