You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : एसपी ने डायल 112 की पांच नई पीआरवी को दिखाई हरी झंडी

width="500"

बलिया। आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा जनपद बलिया को पांच नई चार पहिया पीआरवी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।


इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी आपातकालीन सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए और आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस “सेवा, सुरक्षा, संवेदना” के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करे तथा लोगों से बेहतर संवाद बनाए रखे।
नई पीआरवी वाहन दोकटी, हल्दी, मनियर, फेफना और नरही थाना क्षेत्रों को आवंटित किए गए हैं, जिससे इन इलाकों में पुलिस की त्वरित पहुंच और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी यूपी-112 संजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान, क्षेत्राधिकारी यातायात/यूपी-112 अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रामवेलास, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 निशात जमां खां, परिवहन शाखा के उपनिरीक्षक उमेश सिंह तथा लालजी सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *