Ballia : कस्तूरबा विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, छात्राओं से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विकासखंड बेलहरी के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिगही का औचक निरीक्षण किया। अचानक विद्यालय पहुंचे डीएम ने शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई के साथ ही विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान…
