You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कस्तूरबा विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, छात्राओं से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं

width="500"

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विकासखंड बेलहरी के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिगही का औचक निरीक्षण किया। अचानक विद्यालय पहुंचे डीएम ने शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई के साथ ही विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से विद्यालय की व्यवस्थाओं, शिक्षण कार्य, भोजन, आवास सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों में जाकर छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में बातचीत की। उन्होंने छात्राओं से सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे तथा उनकी जानकारी परखी।

जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता और समय पर भोजन मिलने के संबंध में जानकारी ली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *