
बाल अखाड़ा, डमरू दल और संत-महात्माओं की झांकियों ने मोहा लोगों का मन
बलिया। कदम चौराहा स्थित श्री गणिनाथ मंदिर पर परंपरा के अनुसार श्री गणिनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति, भृगुआश्रम, कदम चौराहा, बलिया के तत्वावधान में श्री गणिनाथ जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा श्री गणिनाथ की भव्य रथ यात्रा एवं झांकी निकाली गई। रथ यात्रा में बाल अखाड़ा, डमरू दल तथा वैश्य समाज के संत-महात्माओं की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

रथ यात्रा श्री गणिनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर स्टेशन, स्टेशन से चौक, गुदरी बाजार, लोहापट्टी, विजय सिनेमा रोड होते हुए बालेश्वर मंदिर पहुंची और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः श्री गणिनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। मंदिर परिसर में लौटने के बाद सभी सम्मानित अतिथियों का अभिवादन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इसके बाद बाबा श्री गणिनाथ के भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, मिठाई लाल गुप्ता, अजय कुमार, जयप्रकाश साहू, अरविंद गांधी, आलोक जायसवाल, टुनटुन सराफ, घनश्याम दास जौहरी, अरविंद गिरी, अशोक गुप्ता, आकाश पटेल बिट्टू, जमाल आलम, मिंटू खान, अरुण गुप्ता, उमेश प्रताप, शिवकुमार, धर्मेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, ठाकुर गुप्ता, राजेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, दीपक गुप्ता, गोपाल प्रधान, ललन गुप्ता, अमीरचंद, पावन गुप्ता, शिवानंद गुप्ता, निकेश गुप्ता, ललन मुनीब, दिलीप गुप्ता, आनंद गुप्ता, गुलाब चंद गुप्ता, माधव गुप्ता, गोविंद गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, सोनू गुप्ता, पंकज गुप्ता, सतंजय गुप्ता, मोती चंद गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, गंगा सागर गुप्ता, अजीत गुप्ता, राकेश महाजन, सुनील गुप्ता, बाबू धन गुप्ता, संजय गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, बबलू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बलाराम गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता विक्की, चंदन गुप्ता, धनंजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता गणेश गुप्ता व संचालन संतोष गुप्ता ने किया।

