You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बांधों की सुरक्षा व्यवस्था परखी, कटान रोकने के दिए निर्देश

width="500"

हरेराम यादव,
मझौंवा (बलिया)।
गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रविवार की शाम क्षेत्र के विभिन्न बांधों का निरीक्षण किया। बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह, ड्रेनेज मंडल बलिया के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह और अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्रा ने बीबी बांध, बीएसटी बांध के साथ ही सिताबदियारा बांध का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बांधों की स्थिति, नदी के दबाव और संभावित कटान वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सहायक अभियंता श्रवण कुमार प्रियदर्शी, जूनियर इंजीनियर अमरनाथ वर्मा और वाशिम अहमद को बाढ़ एवं कटान से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी तरह की आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा। साथ ही बांधों की सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के निरीक्षण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांधों की सुरक्षा को लेकर विभाग की सक्रियता नजर आई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *