You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : शहर के प्रमुख चौराहों पर लग रहे ट्रैफिक सिग्नल, जाम से मिलेगी राहत

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने की कवायद
बलिया।
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर शहर में यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है।
प्रमुख चौराहों पर लगाए जा रहे ट्रैफिक सिग्नलों में सीसीटीवी कैमरे और हॉर्न जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इससे यातायात पर निगरानी रखने और वाहनों के संचालन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इस पहल से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या कम होने और यातायात अनुशासन में सुधार आने की उम्मीद है। शहर में वाहनों की बढ़ती आवाजाही के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना जरूरी है। ट्रैफिक सिग्नल शुरू होने से वाहन चालकों को चौराहों पर आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ सड़क सुरक्षा को भी बढ़ावा मिल सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *