पूर। पकड़ी थाना परिसर में सोमवार को होने वाली 12 वाहनों की खुली नीलामी सार्वजनिक अवकाश और उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण नहीं हो सकी। अब यह नीलामी 28 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। इसमें नौ सीज किए गए और तीन लावारिस वाहन शामिल हैं।
इस संबंध में पकड़ी थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश होने और उप जिलाधिकारी के उपस्थित नहीं रहने के कारण नीलामी की प्रक्रिया नहीं हो पाई। अब निर्धारित तिथि 28 अक्टूबर को थाना परिसर में 12 वाहनों की खुली नीलामी कराई जाएगी। उन्होंने इच्छुक लोगों से नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।
