You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : नया सवेरा ग्रुप के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

बलिया। शहर के टाउन हॉल परिसर में नया सवेरा ग्रुप का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे, पूर्व सैनिक घूरलू सिंह एवं संस्था के अध्यक्ष अजय शंकर पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। संस्था के अध्यक्ष अजय शंकर पाण्डेय, योगेंद्र, शैलेश, पूजा, रणजीत, अनिल पाण्डेय, शैलेश गुप्ता, मुकेश ठाकुर एवं लालाजी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।


कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, फुटबॉल टूर्नामेंट के खिलाड़ी, गाजीपुर, लखनऊ एवं पटना से आई टीमों के सदस्यों तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों के योगदान की सराहना की गई। साथ ही वीर नारियों को सम्मानित कर उनके त्याग, साहस और समर्पण को नमन किया गया।
समारोह में नया सवेरा ग्रुप के संस्थापक अनिल पाण्डेय, अध्यक्ष अजय शंकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुमार के साथ ओपी पाण्डेय, सत्यनारायण वर्मा, रणजीत यादव, मोनू पाण्डेय, बृजेश तिवारी, चंदन जायसवाल, अनिल सिंह, अजीत दूबे, चूनू उपाध्याय, दयाशंकर यादव, नीरज सिंह एवं कमलेश वर्मा सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *