You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 48.28 करोड़ की परियोजना पर डीएम सख्त, 15 दिन में दिखानी होगी प्रगति

width="500"

डीएम ने औचक निरीक्षण में पकड़ी निर्माण कार्य की सुस्ती, बस स्टैंड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
बलिया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को 48.28 करोड़ रुपये की लागत से बलिया शहर के निर्माणाधीन बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं मिलने और लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सुधार न होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में लेबर, मशीनरी और मैनपावर बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने बस स्टैंड के निर्माण के लिए तैयार नक्शे का भी अवलोकन किया और मौके पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस स्टैंड से अंदर जाने वाली सड़क का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 30 मीटर चौड़ी सड़क और बड़ा गेट का निर्माण कराया जाना है। सड़क निर्माण का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की प्रतिदिन निगरानी करने को कहा। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर निर्माण के कुछ महत्वपूर्ण कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि मौके पर निर्माण कार्य की स्पष्ट प्रगति दिखाई दे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वर्ष 2024 से शुरू हुआ था निर्माण कार्य
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि के बारे में जानकारी ली। कार्यदाई संस्था की ओर से बताया गया कि बस स्टैंड का निर्माण वर्ष 2024 से शुरू हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय में निर्माण कार्य की गति संतोषजनक नहीं है। कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण के दौरान यदि निर्माण कार्य में लापरवाही या प्रगति में कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्य में तत्काल सुधार किया जाना आवश्यक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *