
बलिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्टूबर को जेपी नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एमएलसी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एमएलसी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली पर उनकी जयंती का आयोजन गरिमापूर्ण और भव्य तरीके से किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
20 वर्ष बाद फिर जेपी नगर में जुटेगा बड़ा आयोजन
गौरतलब है कि जेपी के गांव में अंतिम बार 20 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पहुंचे थे। 11 अक्टूबर 2006 को आयोजित जेपी जयंती कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने भाग लिया था। अब 20 वर्ष बाद 11 अक्टूबर 2026 को जेपी नगर में होने वाला आयोजन खास महत्व रखता है। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान अनिल सिंह, जेपी सिंह, सूर्यभान सिंह और तेजा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

