You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 59.65 करोड़ की सड़क परियोजना का मंत्री ने किया शिलान्यास

width="500"

परिवहन मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया भूमि पूजन

बलिया: प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को बलिया से बांसडीह तक करीब 16 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। 59.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क परियोजना को क्षेत्र के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। शिलान्यास के अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बलिया के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि वैना बाईपास का निर्माण भी तेजी से चल रहा है, जबकि माल्देपुर मोड़ से विजयीपुर तक मेडिकल बाईपास मार्ग का कार्य जल्द पूरा होगा। साथ ही जिले के बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी शीघ्र मुख्यमंत्री के कर-कमलों से कराया जाएगा। दयाशंकर सिंह ने कहा कि भविष्य में बलिया विधानसभा क्षेत्र चारों ओर से फोरलेन सड़कों के नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जिससे औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, उनका उद्घाटन भी वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही होगा। कहा कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेजी से चल रहा है। छोड़हर में एसटीपी बनकर तैयार है। कटहल नाला के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है और लोगों से जिस जूहू चौपाटी का वादा किया गया है उसे चुनाव के पूर्व हरहाल में पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सूरज तिवारी, सुनील तिवारी, अनिल पांडेय, नगर मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी, मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मौर्य, महावीर पाठक, जयराम सिंह, अरुण सिंह बंटू, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *