You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : तिलक समारोह में विवाद में चली गोली, युवक घायल

width="500"

दो पर मुकदमा दर्ज, एक हिरासत में, दूसरा फरार
सहतवार (बलिया)।
स्थानीय थानाक्षेत्र के महादनपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान बुधवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे एक 30 वर्षीय युवक को आपसी विवाद के दौरान दो युवकों ने गोली मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मऊ रेफर कर दिया गया। युवक का इलाज मऊ में चल रहा है तथा स्थिति पहले से बेहतर हैं।
सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी अरुण यादव महादनपुर गांव में एक तिलक समारोह में गया था। घायल अरुण ने ही देर रात पुलिस को बताया कि तिलक में ही उसके दो परिचितों महादनपुर के रितेश पासवान और अमित कुमार राम से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने उसके सीने में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी रितेश पासवान को हिरासत में लिया है। दूसरे आरोपी अमित कुमार राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि घायल अरुण यादव की स्थिति मऊ में सामान्य है और उसकी सुरक्षा के लिए थाने की पुलिस अस्पताल में मौजूद है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर प्रभारी थानाध्यक्ष सहतवार दिलिप कुमार राय ने बताया कि घायल अरूण के पिता नन्दलाल यादव की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *