You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : चितबड़ागांव में दिखी चंद्रशेखर की विरासत की झलक, बलिया-गाजीपुर से उमड़ा जनसैलाब

रोशन जायसवाल,


बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के चिताबड़ागांव में आयोजित चंद्रशेखर जन्म शताब्दी वर्ष महोत्सव में नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कलाकारों का जमावड़ा देखने को मिला। कार्यक्रम में बलिया और गाजीपुर जनपद से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


महोत्सव में मंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, इंजीनियर वीरेंद्र पाठक ‘टुन जी’, सुधीर पासवान, दिनेश प्रताप सिंह, राघव सिंह, जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह और

सुनील सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। वहीं जहूराबाद के पूर्व विधायक काली चरण राजभर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर के व्यक्तित्व और उनके राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उनके विचारों और योगदान पर चर्चा हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव में और रंग भर दिया। वहीं नीरज शेखर ने कहा कि नवंबर माह में इससे भी बड़ा आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ केंद्र सरकार के कई मंत्री और नेता भी शामिल होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *