You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश सचिव ने दी बधाई

बलिया। समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश एवं 361 नगर विधानसभा बलिया के वरिष्ठ नेता अकमल नईम खान मुन्ना ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष किया है। पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।
अकमल नईम खान मुन्ना ने स्थापना दिवस पर समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा समाज के सभी वर्गों के सम्मान और अधिकार की बात करती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *