You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुदर्शन सिंह की मनाई गई 25वीं पुण्यतिथि

कृष्ण कांत पाठक कान्हाजी


लालगंज (बलिया)।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सुदर्शन सिंह इंटर कालेज बहुआरा के संस्थापक सुदर्शन सिंह का 25वीं पुण्यतिथि विद्यालय प्रांगण में मनाया गया। सबसे पहले उनकी प्रतिमा के पास दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया। उपस्थित जनों द्वारा दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। पूर्व प्राचार्य सुरेश सिंह ने स्वर्गीय सुदर्शन सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया।


कहा कि स्वर्गीय सिंह आजादी की लड़ाई में निडरता के संग अंग्रेजों से मुकाबला करते रहे। इनका शिक्षा के प्रति लगाव था इसीलिए गांव क्षेत्र के बच्चों बच्चियों को पढ़ाने के लिए विद्यालय की नींव रखी जो आज इन्टरमीडिएट कालेज के रूप में दिखाई दे रहा। उनके बड़े पुत्र व पूर्व अध्यापक सुरेंद्र सिंह ने आगंतुकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र सिंह के साथ विद्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *