You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

पटेल जागरण समिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चा, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर
बलिया।
पटेल जागरण समिति की बैठक रविवार को शहर स्थित चंद्रशेखर पार्क में समिति के अध्यक्ष प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। देश की एकता और अखंडता के लिए उनके प्रयासों को रेखांकित करते हुए जयंती समारोह में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।


समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पटेल समाज को मजबूत करने, लोगों को एक मंच पर लाने तथा सामाजिक एकता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी सहयोग, संवाद और एकजुटता जरूरी है।
आयोजन की तैयारियों को लेकर आगामी दिनों में बैठकें आयोजित कर विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने का निर्णय लिया गया। अंत में समिति ने समाज के लोगों से पटेल जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर अपना दल एस से आकाश पटेल, श्रीप्रकाश पटेल, धनजी पटेल, उमेश पटेल, ओमप्रकाश पटेल, ननकू सचान, विनोद पटेल, बिट्टू पटेल, अवनीश पटेल आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *