You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : मंडलीय विद्यालयी कबड्डी में आजमगढ़ हुई सर्वजेता

बालिका वर्ग में मऊ एवं बालक वर्ग में आजमगढ़ का दबदबा
बलिया।
70वीं मंडलीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता की सर्वजेता (ओवर ऑल चैंपियन) ट्रॉफी पर आजमगढ़ की टीम ने कब्जा जमाया। अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में मऊ एवं बालक वर्ग में आजमगढ़ का दबदबा रहा। शनिवार को आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, नरही के खेल मैदान पर खेली गई एकदिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पूर्व मंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों के लिए किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि सरकार युवा खेल प्रतिभाओं को तलाशने एवं तराशने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंडर 14 बालिका वर्ग में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय एवं मेजबान बलिया तीसरे स्थान पर रही। अंडर 17 बालिका वर्ग में मऊ प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय एवं बलिया तीसरे स्थान पर रही। अंडर 19 बालिका वर्ग में मऊ प्रथम, बलिया द्वितीय एवं आज़मगढ़ तीसरे स्थान पर रही। अंडर 14 बालक वर्ग में मेजबान बलिया प्रथम, मऊ द्वितीय व आजमगढ़ तीसरे स्थान पर रही। अंडर 17 बालक वर्ग में आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय एवं मऊ तीसरे स्थान पर रही वहीं अंडर 19 बालक वर्ग में आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय एवं मऊ तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता की सफलता में इनका रहा योगदान
निर्णायक की भूमिका फिरोज गांधी, अभिषेक, रोहित, गोलू, दिगंबर सैनी, शुभम राय, नितेश यादव, उपेंद्र, विनम्र यादव व राघवेंद्र आदि ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक अभिमन्यु राय एवं संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया। चयनकर्ता की भूमिका शिवशंकर सिंह, अनूप राय व रामजनम ने निभाई। इस दौरान रामाश्रय यादव, मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, अमरदेव राय, शिवकुमार राय, कुसुमाकर मिश्रा, एहसान अहमद, मनोज राय, रामनारायण पासवान, जितेंद्र राय, दिनेश राय, शशि प्रकाश राय, सच्चिदानंद राय, अनुज सिंह, सुधांशु राय, मोनू राय, पवन आर्य, रामजन्म, प्रशांत राय आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *