You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पत्नी को लाठी डंडे से पीटकर पति ने किया लहूलुहान, ससुर व साले को भी पीटा

width="500"

बैरिया (बलिया)। बहू को मायके से विदाई करा कर ससुराल ले आया ससुर, पत्नी को देखते पति हुआ आग बबूला, लाठी डंडे से पत्नी को पिट पीटकर किया लहूलुहान। पूछताछ व संवेदना जताने के लिए अपने बेटी के घर पहुंचे पिता रामनाथ गुप्ता व भाई को भी ससुरालियों ने जमकर पीटा। विवाहिता के तहरीर पर बैरिया पुलिस ने रविवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की हैं।


प्रियंका गुप्ता पुत्री रामनाथ गुप्त निवासी सलेमपुर, बांसडीह, बलिया की शादी सोनू गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता निवासी चांदपुर थाना बैरिया की शादी कुछ साल पहले हुई थी। पति पत्नी में अनबन होने के कारण प्रियंका अपने मायके चली गई थी और वही रह रही थी। 7 जून को प्रियंका के ससुर सलेमपुर पहुंचे और प्रियंका के माता पिता को भरोसा दिलाया कि मेरा बेटा अब प्रियंका से झगड़ा नहीं करेगा और ठीक से रखेगा। ससुर की बातों में आकर प्रियंका अपने ससुर के साथ ससुराल चांदपुर आ गई जहां उसे देखकर उसका पति आग बबूला हो गया और लाठी डंडे से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।

इसकी सूचना प्रियंका ने मोबाइल से अपने मायके दे दी। जहां से प्रियंका के पिता व भाई प्रियंका का हाल जानने के लिए चांदपुर पहुंचे। जहां पूरे परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। प्रियंका ने 112 नम्बर को सूचना दी। 112 नम्बर ने घायल प्रियंका व उसके पिता व भाई को लेकर थाने पहुंची। जहां से पुलिस अभिरक्षा में तीनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में हुआ। प्रियंका के तहरीर पर बैरिया पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *