You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विश्व पर्यावरण दिवस पर विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान ने किया पौधरोपण

width="500"

बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान द्वारा कलेक्ट्रेट ट्रेजरी परिसर स्थित आनंद उपवन एवं रामचंद्र वाटिका में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे एवं समाजसेवी अर्चना द्विवेदी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
समाजसेवी अर्चना द्विवेदी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान की सराहना करते हुए सभी लोगों से इसमें सहभागिता करने का आह्वान किया।


संस्था की प्रबंधक संध्या पांडे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है बल्कि समाज को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन भी प्राप्त होता है।
संस्था की सदस्य कविता सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में नीलिमा सिंह, डॉ. रीना पांडेय, सुनीता तिवारी, कृष्णा मिश्रा, नम्रता सिंह, रेनू सिंह, नीति बरनवाल, रतना सिंह, वीणा सिंह एवं संगीता पाठक सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *