You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सुभासपा प्रदेश महासचिव पर जानलेवा हमला, दुकान से घसीटकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा

width="500"

बलिया। बांसडीह तहसील के सामने शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव 32 वर्षीय अभिषेक मिश्र ‘मिंटू’ पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर उन्हें दुकान से बाहर घसीटकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटते रहे। गंभीर रूप से घायल अभिषेक का उपचार पीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने सात नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कचहरी चौराहा निवासी अभिषेक मिश्र के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह तहसील के सामने स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान शशांक मिश्र, दीपक मिश्र, अशोक मिश्र, अरुण मिश्र, पदुम देव मिश्र, ज्ञानेन्द्र मिश्र और खरौनी गांव के टइया टोला निवासी सत्यजीत पाण्डेय दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस थे। आरोप है कि हमलावर अभिषेक को दुकान के अंदर से घसीटकर बाहर ले आए और सिर व सीने पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।


पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावर दुकान के कैश काउंटर से 11,022 रुपये भी निकाल ले गए। शोर सुनकर पवन मिश्र और राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर अभिषेक को बचाया। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

जमीन विवाद को बताया हमले की वजह
अभिषेक मिश्र ने आरोप लगाया कि आरोपियों से उनका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश में हमले की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद अभिषेक मिश्र की तहरीर पर सात नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *