Asarfi

Ballia : सीबीएसई 12वीं में समरथ सिंह राजपूत ने लहराया परचम, 95.4 फीसदी अंक हासिल

width="500"

बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा में सीए बलजीत सिंह के पुत्र समरथ सिंह राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई।


समरथ सिंह राजपूत नैनीताल स्थित बिरला विद्या मंदिर के छात्र हैं। उन्होंने कठिन मेहनत और अनुशासित अध्ययन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। समरथ की सफलता से उनके माता-पिता भी बेहद उत्साहित हैं। पिता सीए बलजीत सिंह और माता तनप्रीत कौर ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा बेटे की उपलब्धि को पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
समरथ ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के सकारात्मक माहौल को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास से यह सफलता मिली है। आगे चलकर वह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर देश सेवा करना चाहते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *