बलिया। जिला चिकित्सालय स्थित संयुक्त कर्मचारी स्वास्थ्य परिवार कल्याण महासंघ के सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक संघ, जनपद बलिया का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह और योगेंद्र नाथ पांडेय की देखरेख में पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चुनाव में राहुल पाठक को अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार यादव को मंत्री, पप्पू कुमार यादव को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री, अजीत कुमार पप्पू को संगठन मंत्री, शैलेश कुमार राय को कोषाध्यक्ष, शिव नारायण वर्मा को मीडिया प्रभारी और राजेश कुमार गुप्ता को संप्रेक्षक चुना गया। वहीं, श्याम नारायण सिंह और कृष्ण मोहन तिवारी को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन अरुण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान बीएन गिरी, मल्लय पांडेय, मनोज राय, शंभूनाथ यादव, संतोष तिवारी, सत्यदेव प्रसाद, प्रियंका गुप्ता, मोहम्मद इशाक, सर्वेश यादव, संतोष कुमार तिवारी, अरुण सिंह, धनंजय राय, अखिलेश राय, संजीव कुमार और सुरेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
