You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नगवां की बेटी कृतिका बनीं वैज्ञानिक अधिकारी, परमाणु ऊर्जा विभाग में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

width="500"

बलिया। दुबहड़ के नगवां क्षेत्र की होनहार बेटी कृतिका पाठक ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर जिले का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत परमाणु खनिज निदेशालय में कृतिका का चयन वैज्ञानिक अधिकारी (समूह-ए प्रशिक्षु) के पद पर हुआ है। उन्होंने हैदराबाद स्थित प्रशिक्षण केंद्र में अपना प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कृतिका ने राष्ट्रीय स्तर की गेट परीक्षा-2026 में भू-विज्ञान एवं भू-भौतिकी विषय में अखिल भारतीय स्तर पर 148वीं रैंक हासिल की थी। इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक अधिकारी प्रशिक्षण योजना-2026 के माध्यम से हुआ।


कृतिका की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, बलिया से हुई। इसके बाद उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज से भू-विज्ञान विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा पूरी की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने विभिन्न भू-वैज्ञानिक क्षेत्रीय परियोजनाओं में सक्रिय भागीदारी की।
उन्होंने तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी), मुंबई में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। यहां उन्हें पेट्रोलियम भू-विज्ञान, ड्रिल कोर विश्लेषण, सूक्ष्म-शैलविज्ञान अध्ययन और एक्स-रे विवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का व्यावहारिक अनुभव मिला। इसके बाद निजी क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी में कनिष्ठ भू-वैज्ञानिक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने वास्तविक समय में भू-वैज्ञानिक विश्लेषण और आंकड़ों की व्याख्या का अनुभव हासिल किया। कृतिका की सफलता से उनके पिता अजय कुमार पाठक, माता मीना पाठक सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *