You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नदी में डेंगी पलटने से मछुआरे की मौत, एक घंटे बाद मिला शव

width="500"

बांसडीह (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रामप्रवेश साहनी पुत्र मुन्नीलाल साहनी की मंगलवार दोपहर नदी में डूबने से मौत हो गई। वह डेंगी (छोटी नाव) पर सवार होकर मछली पकड़ने गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मछली पकड़ने के दौरान अचानक डेंगी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे रामप्रवेश गहरे पानी में जा गिरे। दूर से घटना देख रहे अन्य मछुआरों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मछुआरे मौके पर पहुंचे और नदी में उनकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रामप्रवेश को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे हालपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *