बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसटीएफ लखनऊ, स्वाट/सर्विलांस और गड़वार पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार सुबह जिगनी रेलवे क्रॉसिंग के पास से की गई।
पुलिस के अनुसार, गड़वार थाने में दर्ज मुकदमा तहत आरोपी देवेंद्र उपाध्याय उर्फ मुन्ना (57) निवासी असनवार पंडितपुरा नामजद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम को मंगलवार को मुखबिर से आरोपी के जिगनी रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद एसटीएफ लखनऊ, स्वाट/सर्विलांस टीम और गड़वार पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सुबह करीब 9रूः20 बजे देवेंद्र उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गड़वार थाने में वर्ष 2024 में बीएनएस की धारा 351(3) के तहत भी मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
Ballia : 50 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
