
सिकंदरपुर (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बलिया जनपद के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विनोद राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी गई है और जनता एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनाएगी।

डॉ. विजय रंजन ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का सिकंदरपुर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिकंदरपुर विधानसभा सहित पूरे बलिया में संगठन को और मजबूत बनाकर मिशन-2027 को सफल बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। पूरे आयोजन के दौरान ष्भारत माता की जयष् और ष्भाजपा जिंदाबादष् के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

