You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सीएम योगी से मिले पूर्व सांसद भरत सिंह, बाढ़ व कटान की समस्याओं को रखा, सीएम ने किया आश्वस्त

width="500"

बैरिया (बलिया)। पूर्व सांसद भरत सिंह गुरुवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा और समाधान का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व सांसद की बलिया जनपद के राजनैतिक स्थिति व समीकरणों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।


उक्त जानकारी देते हुए पूर्व सांसद भरत सिंह ने बताया कि सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य व बाढ़ तथा कटान की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा हूं। गंगा नदी के कटान के संदर्भ में पूर्व सांसद ने नौरंगा, गोपालपुर, उदयी छपरा, रामगढ़ व शिवपुर घाट पर हो रहे कटान को रोकवाने के लिए जरूरी उपाय करने का आग्रह किया। वही वशिष्ठ नगर, गोपालनगर, शिवाल मठिया, मानगढ़, अधिसीझुवा, चाई छपरा के कटान के संदर्भ में भी मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
बताया कि विजली कि दुर्व्यवस्था से क्षेत्र के लोग परेशान है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व संयुक्त राजकीय चिकित्सालय सोनबरसा में चिकित्सकों का टोटा है।जिससे जनता को इलाज कराने में दिक्कत हो रही है।

पूर्व सांसद ने क्षतिग्रस्त सड़को को ठीक कराने सहित द्वाबा के सभी समस्याओं के तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान अपेक्षित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद भरत सिंह को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के समाधान होंगे। उन्होंने भरत सिंह से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप के मार्गदर्शन से भाजपा को मजबूती मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *