You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पूर्व मंत्री नारद राय ने बिजनेस किंग रतन चौधरी से बलिया के लिए मांगा तकनीकी विद्यालय और वृद्धाश्रम का तोहफा

width="500"

जन्मदिन पर रतन चौधरी ने दिखाई सकारात्मक पहल, समाजसेवा की दिशा में बड़ा संकेत
बलिया।
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नारद राय ने कोलकाता प्रवास के दौरान बलिया निवासी उद्योगपति एवं बिजनेस किंग रतन चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बलिया के विकास और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से चर्चा की।


पूर्व मंत्री नारद राय ने रतन चौधरी से आग्रह किया कि वे अपने गृह जनपद बलिया के लिए एक उच्च स्तरीय तकनीकी विद्यालय (टेक्निकल इंस्टीट्यूट) तथा वृद्धाश्रम की स्थापना कराएं, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा मिल सके और बुजुर्गों को सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध हो।


संयोगवश जिस दिन यह मुलाकात हुई, उसी दिन उद्योगपति रतन चौधरी का जन्मदिन भी था। जन्मदिन के अवसर पर नारद राय के इस सामाजिक प्रस्ताव का उन्होंने सकारात्मक स्वागत किया और दोनों परियोजनाओं के लिए सहमति जताई। इस पहल को बलिया के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नारद राय ने कहा कि बलिया की प्रतिभाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा और बुजुर्गों को सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है।


वहीं रतन चौधरी ने भरोसा दिलाया कि समाजहित से जुड़े ऐसे कार्यों में वे अपनी भूमिका निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। यह मुलाकात केवल शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि बलिया के भविष्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण को लेकर सार्थक पहल का संदेश भी दे गई। पूर्व मंत्री नारद के साथ उनके सहयोगी रमेश राय, प्रभात सिंह, लल्लन सिंह, राम बाबू यादव, वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय बबुआ, रोशन जायसवाल, रजनीश राय, विपिन तिवारी, धनन पांडेय आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *