You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल

width="500"

रोशन जायसवाल,

बलिया। मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) त्रिभुवन के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को शहर के एक होटल में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व कर्मियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे और गौरवशाली सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।


समारोह में वक्ताओं ने कहा कि त्रिभुवन ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। उन्होंने राजस्व संबंधी जटिल मामलों का प्रभावी ढंग से निस्तारण कर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उनकी कार्यशैली हमेशा याद रखी जाएगी।


अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि त्रिभुवन का प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके कार्य करने की शैली और जनहित के प्रति समर्पण आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान सहकर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में त्रिभुवन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *