You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया-लखनऊ के बीच दानवीर भामाशाह बस सेवा शुरू, परिवहन मंत्री ने किया शुभारंभ

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया रोडवेज परिसर से राष्ट्रनायक दानवीर भामाशाह के नाम पर भामाशाह बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस सेवा बलिया से लखनऊ के बीच संचालित होगी।


भारतीय वैश्य चेतना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने बताया कि 29 जून को आयोजित प्रांतीय वैश्य प्रतिनिधि समागम में उन्होंने परिवहन मंत्री से दानवीर भामाशाह के नाम पर बलिया-लखनऊ बस सेवा शुरू करने, शहर में एक प्रवेश द्वार, एक मार्ग का नामकरण तथा आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की थी।
उन्होंने कहा कि मांगों में से पहली मांग को पूरा करते हुए भामाशाह के नाम से बस सेवा शुरू की गई है, जो समाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने इस पहल के लिए परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *