You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कामजी गोंड प्रकरण: दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

width="500"

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी कामजी गोंड की मौत के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास गोंड के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि रेवती थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 0213/2026 में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी जाएं। साथ ही मामले में नामजद पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन में मृतक कामजी गोंड के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, उनकी पत्नी को सरकारी सहायता तथा पुत्र को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की गई। ज्ञापन जिलाधिकारी की ओर से नगर मजिस्ट्रेट ने प्राप्त किया।


इस दौरान पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक एवं टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि जब मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है, तो उनकी गिरफ्तारी में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कामजी गोंड को पुलिस घर से लेकर गई थी और बाद में गंभीर हालत में घर के पास छोड़ दिया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालो में ये रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने के दौरान गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, संजय गोंड, अरविंद गोंडवाना, धनंजय गोंड, अमित गोंड, प्रभात मौर्य, आदित्य सिंह, लालचंद गोंड, श्रीपति गोंड, संतोष गोंड, श्रीभगवान गोंड, शंकर गोंड, दीपू गोंड, रामनारायण गोंड, उमेश गोंड, परशुराम खरवार, रामानंद गोंड, रंजीत गोंड निहाल, सिकंदर गोंड, राजकुमार गोंड, प्रमोद गोंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *